युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष देवांश शर्मा के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

admin  1 week, 4 days ago Top Stories

 PANIPAT AAJKAL , 23 मार्च। शहीदी दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित पंडित के निर्देशानुसार उपाध्यक्ष देवांश शर्मा के नेतृत्व द्वारा शहीद स्मारक पर देश के महान क्रांतिकारियों शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके सम्मान में इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय व  देशभक्ति के अन्य नारे लगाए। युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष देवांश शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में इन वीरों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा । उनके साहस, देशप्रेम व बलिदानी  से युवाओं को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।

इस अवसर पर पानीपत युवराज, हर्षित, शिवम, संयम, लक्ष्य, निखिल, माणिक, ध्रुव, सोनू ,साहिल, गट्टू, रवजोत, नितिन व मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन शहीदों को नमन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ किया गया।

img
img