आरोही मॉडल सी. सै. स्कूल छाजपुर कलां में प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी. आवेदक 21 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन: जिला शिक्षा अधिकारी

admin  12 hours, 19 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 20 फरवरी। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोही मॉडल सी. सै. स्कूल छाजपुर कलां में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छठी, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश हेतू 22 फरवरी रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि 20 फरवरी सुनिश्चित की गई थी लेकिन अभिभावको के निवेदन को देखते हुए इसे एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब आवेदक शनिवार 21 फरवरी तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय छात्रो के उज्जवल भविष्य को ध्यान मे रखते हुए लिया गया है।
आरोही मॉडल सी. सै. स्कूल प्राचार्य हेमलता बाल्यान ने बताया कि यह परीक्षा पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी और जिन विद्यार्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नही करवाया है वे सभी 21 फरवरी शनिवार तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर विद्यालय से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त करे। यह परीक्षा बापौली ब्लॉक के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है।

img
img