PANIPAT AAJKAL , 25 मार्च। डीटीपी की ओर से बुधवार को 4 अनाधिकृत कॉलोनियों में सफलतापूर्वक एक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 2 जेसीबी मशीनों की सहायता से 20 डीपीसी, संपूर्ण कच्ची सडक़ नेटवर्क, 4 चारदीवारियाँ और सीमांकन को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई तहसील और जिला पानीपत के ग्राम उग्रा खेड़ी, खेड़ी नांगल, महराना और सोंधापुर के राजस्व क्षेत्र में की गई, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 25 एकड़ था।