PANIPAT AAJKAL : शहीद ए आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव के 95 वें बलिदान दिवस पर आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक के प्रांगण में स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये गए। सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी, गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव राम मोहन राय, संजय कुमार एडवोकेट, ए आई के एस के सन्नौवर राणा आदि ने शहीदों के जीवन, संघर्ष एवं बलिदान पर विस्तार से चर्चा की । वक्ताओं ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह और उनके अनगिनत साथियों ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया तथा अपने प्राणों की आहुति दी। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि भगत सिंह का साम्राज्यवाद मुर्दाबाद व इंकलाब ज़िंदाबाद का नारा आज भी प्रासंगिक हैं, आज अमेरिका साम्राज्यवाद दुनिया को केवल गुलाम बनाने का ही प्रयास नही कर रहा बल्कि दुनिया को युद्ध की आग में झोंकने पर आमादा है। वक्ताओं ने इजराइल व अमेरिका द्वारा किये जा रहे हमले रोकने की मांग की और ईरान की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त की।
इस कार्यक्रम में आल इंडिया स्टुडेंट फेडरेशन व आल इंडिया यूथ फेडरेशन के सर्व श्री राम कुमार सैनी, प्रीतपाल सिंह खेड़ा, अशोक पंवार, भूपेन्द्र कश्यप, सतीश यादव, भानु प्रताप, ओमप्रकाश, शादाब राणा, शब्बू राणा,जुबेद राणा, जुनेद राणा, ओमप्रकाश , सतीश,नवल किशोर आदि शामिल रहे।