एचएसआईडीसी में कंस्ट्रक्शन साइट से लोहा व बिजली की केबल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार. चोरी किया लोहे का सामान, केबल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

admin  1 week, 4 days ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 23 मार्च : थाना सदर पुलिस ने एचएसआईडीसी में कंस्ट्रक्शन साइट से लोहे का सामान व बिजली की केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को रविवार को एचएसआईडीसी में पावर हाउस से पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के कुताना गांव निवासी संदीप, संजय व कश्मीरी के रूप में हुई है।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि थाना सदर पुलिस टीम को रविवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदग्धि किस्म के तीन युवक एचएचआईडीसी में पावर हाउस के पास एक बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान संदीप पुत्र सुनेहरा, संजय पुत्र नफे सिंह व कश्मीरी पुत्र राजपाल निवासी कुताना करनाल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर 21 मार्च की रात एचएसआईडीसी में निर्माणाधीन साइट से सरिये, लोहे की पाइप व बिजली की केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। साइट से सामान चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में साइट इंचार्ज भूपेंद्र पुत्र बलबीर सिंह निवासी बग्गी हमीरपुर पंजाब हाल किरायेदार शांति नगर पानीपत की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन तीनों ने मिलकर निर्माणाधीन साइट पर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने निमार्णाधीन साइट से रात को लोहा व बिजली की केबल चोरी कर सामान को प्लास्टिक कट्टे में डालकर कुछ दूरी पर झाड़ियों ने छुपा दिया था। रविवार को चोरी के सामान को बेचने के लिए उठाने आए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 110 सरिये, 2 पाइप व बिजली की तार के 2 बंडल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

img
img