-भाजपा नेता ईश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय एआई समिट कांग्रेस द्वारा किये गये प्रदर्शन की कड़ी निंदा की
-कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में प्रदर्शन कर देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुँचाया है -ईश कुमार राणा
PANIPAT AAJKAL : 20 फरवरी : अंतरराष्ट्रीय ए आई समिट में प्रदर्शन कर कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को गहरा आघात पहुंचा है। दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में मजबूती के साथ खड़ा है। पूरी दुनिया में देश का मान सम्मान बड़ा है। शायद कांग्रेस को देश की बढ़ती साख से खुशी नहीं हो रही इसलिए वह देश की छवि को धूमिल करने के लिए इस प्रकार के निम्न स्तरीय कृत्य कर रही है। आज का कांग्रेस का कृत्य क्षमा के काबिल नहीं है इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
यह शब्द भाजपा नेता एवं एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक इस कुमार राणा ने अपने कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहें।
ईश कुमार राणा ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार के विरोध करने का अधिकार सभी को प्राप्त है परंतु विरोध सकारात्मक, यथोचित स्थान पर तर्क संगत होना चाहिए। विरोध के बहुत से तरीके हैं सड़कों पर धरना प्रदर्शन कीजिए,विरोध मार्च निकालिए, घेराव कीजिए संसद में आवाज उठाई परंतु शायद कांग्रेसियों को इन जनतांत्रिक उपायों पर भरोसा नहीं है।
सड़क पर उतरने का कांग्रेसियों में साहस नहीं है तथा तथा संसद में बोलने के लिए तर्क नहीं है.।
कांग्रेस के इस कृत्य से उसका राष्ट्र विरोधी देश विरोधी चेहरा देश व दुनिया के सामने आ गया है।
ईश कुमार राणा ने कहा की कांग्रेसियों को शर्म से डूब मरना चाहिए जब उनके मुंह पर ही उनके सामने ही एक विदेशी मेहमान ने यह कहा कि आपकी हरकत से आपके देश की छवि अंतरराष्ट्रीय सत्र पर खराब हुई है।
ईश कुमार राणा नें कहा कि कांग्रेस कि इस घटिया हरकत का सभी राष्ट्रवादी व देश भक्त नागरिक घोर भर्तष्णा करते है ।
अपनी तुच्छ राजनीतिक हितों के लिए देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने वाले कांग्रेसीयों को देश देश कभी माफ नहीं करेगा इनको सबक सिखा कर रहेगा।