विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन.

admin  12 hours, 14 minutes ago Top Stories

 PANIPAT AAJKAL : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिये प्रो. अजय पाल सिंह और सहायक  प्रो.रीना रानी द्वारा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता   का आयोजन किया गया ।   इस प्रतियोगिता  के मुख्य विषय “विकसित भारत”, “पर्यावरण संरक्षण” तथा “सामाजिक जागरूकता” रहे । कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी तथा समाज के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने स्लोगन के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण, स्वच्छ और हरित पर्यावरण की आवश्यकता तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.शशि प्रभा मलिक  ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में एक्टिवनेस और स्मार्टनेस लाती हैं।  आज के इस प्रतियोगिता के समय में विद्यार्थियों  में संचार कौशल का होना जरूरी है और ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का  सर्वांगीण विकास होता है । वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष  डॉ.सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों  का बहुमुखी  विकास होता है तथा वे अपना आत्म-विश्लेषण कर सकते हैं। कक्षा के मेंटर्स प्रो. अजय पाल सिंह व  सहायक  प्रो. रीना ने प्रतिभागियों के प्रयासों  की सराहना की। इस  प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे । प्रथम स्थान पर भारती , द्वितीय स्थान पर नेहा,  तृतीय स्थान पर बृंदा रही । विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।विभाग के अन्य शिक्षक भी इसमें सम्मिलित हुए ।

img
img