एस बी 89 स्कीम  के तहत निकाले गए आन लाइन ड्रा में अनुसूचित जाति के 9 किसानों का हुआ भाग्य उदय

admin  10 hours, 45 minutes ago Top Stories

-अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को सशक्त बनाना योजना  का प्रमुख उद्देश्य: डीडीपीओ राजेश शर्मा
-आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास: एसडीओ कृषि विभाग देवेंद्र कुहाड़
-सरकार की इस पहल से किसानों में नई ऊर्जा और उत्साह का हुआ संचार: सुधीर
-योजना को लेकर 174 किसानों ने  किया था आवेदन

 PANIPAT AAJKAL , 20 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर पर अनुदान प्रदान करने को लेकर जिला सचिवालय सभागार में शुक्रवार को एसबी 89 स्कीम 2025-26 के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर अनुदान उपलब्ध कराने को लेकर आनलाइन ड्रा निकला गया जिसमें 9 किसानों का ड्रा निकला। इस योजना के तहत 174 किसानों ने आवेदन किया था। ड्रा के माध्यम से जिन किसानों का भाग्य उदय हुआ उन्हें डीडीपीओ, एसडीओ और सहायक कार्यकारी अभियंता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  इस मौके पर डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह योजना एक ठोस पहल है। चयनित किसानों को 45 या उससे अधिक हॉर्स पावर के ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत अनुदान अथवा अधिकतम तीन लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों तक किसानों की पहुंच सुनिश्चित कर उनकी आय बढ़ाना और खेती को लाभकारी बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी सहायक सिद्ध होगा।

    एसडीओ कृषि विभाग देवेंद्र कुहाड़ ने कहा कि यह योजना केवल अनुदान तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पूरी चयन प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न की गई है, ताकि वास्तविक और पात्र किसानों को ही इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि करें।

कृषि विभाग के सहायक अभियंता सुधीर ने कहा कि सरकार की इस पहल से किसानों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। ट्रैक्टर जैसे आधुनिक यंत्र खेती को सुगम, तेज और अधिक उत्पादक बनाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना से कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में खेती का स्वरूप और अधिक उन्नत होगा। इस मौके पर एलडीएम राजकुमार के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कृषि विभाग की एस बी- 89 (2025-26) योजना का ड्रा के माध्यम से लाभ प्राप्त करने वालों को मशीन: ट्रैक्टर (45 एचपी और उससे अधिक का लाभ मिलेगा।
चयनित 9 किसानों में राजपाल (पुत्र- राम दित्त्ता) निवासी ब्लॉक पानीपत गांव कचरौली, श्रेणी अनुसूचित जाति।
करम सिंह (पुत्र- हरी राम) निवासी ब्लॉक पानीपत, गांव आसन कलां, श्रेणी अनुसूचित जाति।
मनोज कुमार (पुत्र- गीता राम) निवासी ब्लॉक मडलौडा, गांव धर्मगढ़, श्रेणी अनुसूचित जाति।
रामपाल (पुत्र- गुरदित्ता) निवासी ब्लॉक पानीपत, गांव रजापुर, श्रेणी अनुसूचित जाति।
किलो (पुत्र- फुली) निवासी ब्लॉक समालखा, गांव नरायणा, श्रेणी अनुसूचित जाति।
रघबीर सिंह (पुत्र- प्रेम चंद) निवासी ब्लॉक समालखा, गांव बसाहरा, श्रेणी अनुसूचित जाति।
सरोज बाला (पुत्री- प्रेम चंद) निवासी ब्लॉक समालखा, गांव बसाड़ा, श्रेणी अनुसूचित जाति।
जसवंत (पुत्र- मलकीत सिंह) निवासी ब्लॉक बापौली, गांव मतनौली, श्रेणी अनुसूचित जाति।
पतासो देवी (पुत्री- राम स्वरूप) निवासी ब्लॉक समालखा, गांव पट्टी कल्याणा, श्रेणी अनुसूचित जाति के नाम शामिल हैं।

img
img