PANIPAT AAJKAL - शुक्रवार 20 फरवरी 2026: आर्य कॉलेज के प्राणीशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. गीतांजलि साहनी के मार्गदर्शन में कौशल विधि पाठय क्रम के अंतर्गत इको क्लब व प्राणी शास्त्र संगठन द्वारा हरियाणा के 2021 में प्रथम घोषित रामसर स्थल सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान व चंदू आर्द्र भूमि का जीव वैज्ञानिक भ्रमण आयोजित किया गया। बीए.सी लाइफ सांइस प्रथम वर्ष के लगभग 30 विद्या र्थियों ने स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की सूची तैयार की जिसमें मुख्य तौर पर शीतकालिन प्रवासी पक्षी जैसे पियासन, सिखपर, बत्तख, गरीव, निदारी बत्तख, सिरपटटी बत्तख, छोटी सिलही, मोटासिला, टिकडी, सिनिरीया देखे गए। लगभग 25 प्रवासी पक्षियों के इलावा 26 स्थानीय प्रजातियां जैसे सुरमल,लगलग, नरीअंजन, कालाबुज्जा, छोटा पनकौआ, सामान्य भुजंगा, मुनिया, पूर्वी, बबूना, सर्पपक्षी आदि देखे गए। इनके अलावा चंदू आर्द्रभूमी का भ्रमण किया गया। जहां स्थानीय हाजी लगलग का एक व सारस का एक जोडा देखा गया जो कि असुरक्षित घोषित किया गया है।
दोख जंगील व लौहरजंग आईयूसीएन स्टेटस में लगभग संकट ग्रस्त प्रजातियां हैं। विद्यार्थियों को इन भ्रमण का उदेश्य बताते हुए डॉ. साहनी ने बताया कि हमारे राज्य हरियाणा में सर्दियों के मौसम में प्रतिवर्ष आने वाले आर्द्रभूमि पक्षी प्रदेश की पारिस्थितिक संतुलन प्रणाली को प्रर्दशित करते हैं उन्होंने बताया कि चंदू झील एक प्राकृतिक व कृषि आवास है जिसका आने वाले समय में संरक्षण महत्वपूर्ण है, क्योंकि इचोरनियां जैसे पौधे तलाबों को खत्म कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने ऐसे भ्रमण के लिए विद्या र्थियों को बधाई व प्रोत्साहन दिया, व हरियाणा की पक्षी विविधता को अमूल्य प्राकृतिक धरोहर बताते हुए समय-समय पर इनके अवलोकन को महत्वपूर्ण बताया। इस जूलोजीकल भ्रमण में विभाग के डॉ. हरदीप, प्राध्यापिका पिंकी, अंकित व शोभनाथ उपस्थित रहे।