आयुष्मान भारत योजना को लेकर प्रशासन सख्त. 31 मार्च तक चलेंगे विशेष शिविर.

admin  5 hours, 43 minutes ago Top Stories

-एसडीएम मनदीप कुमार ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां
-गांव-गांव बनेंगे आयुष्मान कार्ड
-70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को प्राथमिकता
-डीडीपीओ को गांवों में प्रचार-प्रसार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्ड वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश

PANIPAT AAJKAL  , 19 फरवरी। जिला सचिवालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त डॉ वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देश पर एसडीएम मनदीप कुमार द्वारा आयुष्मान भारत योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए तथा जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्देशानुसार पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने, वितरण करने तथा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को योजना का लाभ देने के लिए 31 मार्च तक विशेष आयुष्मान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा को निर्देश दिए कि गांव स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और ग्राम पंचायतों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शिविरों में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। वहीं सिविल सर्जन (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) विजय मलिक को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण और कार्ड वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरी करवाई जाए।

एसडीएम ने कहा, आयुष्मान भारत योजना केंद्र और राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अधिकतम पात्र लाभार्थियों के कार्ड बन सकें और उन्हें समय पर लाभ मिल सके। बैठक में निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा,नोडल अधिकारी डॉक्टर मनीष पासी के अलावा,स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, नगर निगम, आशा समन्वयक तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अभियान की नियमित समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

img
img