PANIPAT AAJKAL : 19 फरवरी। इग्नू द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस कार्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
इग्नू क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पंजीकरण करना होगा। किसी भी प्रकार के हार्ड कॉपी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कार्यक्रम का नाम: बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) है तथा प्रवेश परीक्षा हेतु पंजीकरण: केवल ऑनलाइन, बी.एड. प्रवेश पोर्टल के माध्यम से होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026 अभ्यर्थियों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है, तत्पश्चात वे ऑनलाइन आवेदन/प्रवेश परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एचटीटीपीएस://इग्नू-बेडडाटसमर्थडाटएडूडाटइन/इनडेक्सडाटपीएचपी आवेदन करें।
बी.एड. कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री निर्धारित अंकों सहित होना आवश्यक है तथा एनसीटीई के मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। अंतिम चयन प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पात्रता, पाठ्यक्रम एवं प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा की तिथि विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिक जानकारी एवं अद्यतन विवरण के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डब्लूडब्लूडब्लूडाटइग्नूडाटएसीडाटइन लॉग इन करें। डॉ. धर्मपाल ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पूर्व अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें तथा अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।