बाइक चोर गिरफ्तार, और बाइक चोरी करने की फिराक में घूम रहा था

admin  5 hours, 21 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL  , 17 फरवरी : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी के एक आरोपी को सेक्टर 25 ट्रक युनियन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पलवल के मनपुर गांव निवासी सम्राट के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 25 ट्रक युनियन के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सम्राट पुत्र किशन लाल निवासी मनपुर पलवल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 6 दिसंबर 2025 को जीटी रोड स्थित एयू स्मॉल बैंक के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में बबैल निवासी सुमित पुत्र सुरजमल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने व फरार उसके दोनों साथी आरोपियों ने मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी सम्राट सोमवार को बाइक चोरी की अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए पलवल से पानीपत आया था। पुलिस ने आरोपी सम्राट को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की बाइक बरामद करने व वारदात में शामिल फरार इसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

img
img