विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

admin  5 hours, 55 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिकी विज्ञान के तत्वावधान में बी.एस.सी. तृतीय वर्ष, एमडीसी फिजिक्स के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता का विषय “फिजिक्स इन एवरीडे लाइफ” रहा | इसमें विद्यार्थियों ने  बढ़-चढ़ कर भाग लिया | प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने अपने सम्बोधन में कहा कि सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम भौतिकी के सिद्धांतों से घिरे रहते हैं। स्मार्टफोन से लेकर कार तक सब कुछ भौतिकी के सिद्धांतों का उपयोग करके बनाया गया है। ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए क्योंकि इस प्रकार की प्रतियोगिता ज्ञानवर्धक, उत्साहवर्धक होने के साथ-साथ आत्मविश्वास जागृत करने में सहायक है और विद्यार्थियों की विषय के प्रति रुचि पैदा होती है | उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की  कामना की। भौतिकी विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया  ने कहा कि भौतिकी विज्ञान  कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक विषयों की नींव है, जैसे रसायन विज्ञान क्वांटम भौतिकी प़र आधारित है।  भौतिकी विज्ञान वह मजबूत आधार है जिस पर रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और खगोल विज्ञान जैसे सभी प्राकृतिक विज्ञान टिके हुए हैं।  विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनकी प्रतिभा में निखार आता है जिससे उनका सर्वागीण विकास होता है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों का ज्ञान एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। मंच का संचालन डॉ. चेतना नरूला द्वारा किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऐंजल और हिमांशी , द्वितीय पारुल और खुशी व  तृतीय वंशिका और  जानवी का रहा । इस अवसर पर भौतिकी विभागाध्यक्षा प्रो. सोनिया, उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान, डॉ. चेतना नरूला  आदि उपस्थित रहे ।


img
img