PANIPAT AAJKAL : शिवधाम सोसाइटी, लघु सचिवालय, पानीपत की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । हवन एवं शिव पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिसमें मक्कड़ परिवार मुख्य यजमान रहा व मूर्ति स्थापना सुरेश कामरा, भोला जी टैन्ट एवं डेकोरेटर व जुगिन्दर चुघ, राज गार्डन के संचालक की ओर की गई और उसके उपरांत संकीर्तन और सत्संग से संगत निहाल हुई । कार्यक्रम के अन्त में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
इस अवसर पर प्रधान सुभाष गुलाटी ने कहा कि सोसाइटी पिछले कई वर्षों से लगातार जन-सेवा करके एक सराहनीय कार्य कर रही है और जरूरत के अनुसार शिव धाम में सत्संग हाल, शेड , पीने के पानी और लोगों के बैठने का पूरा पूरा ध्यान रखा जा रहा है । यह एक नेक और पुनीत कार्य है।
इस अवसर पर स्वामी अरूण जी महाराज, करतार आनन्द, भोला जी, समीक्षा सेठी अनुज आहूजा, त्रिलोक चन्द सेठी, डिम्पी कालरा, विभू पालीवाल, सुभाष गुलाटी, वेद प्रकाश चोपड़ा, सुभाष आर्य, अशोक कपूर, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।