PANIPAT AAJKAL : दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की एक जनरल बैठक आज प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई जिसमें 21 फरवरी को सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से रघुनाथ धाम में शुरू की जा रही कैथ लैब एवं 2 अप्रैल को होने वाले हनुमान जन्मोत्सव पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मीटिंग की शुरूआत हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। तत्पश्चात वेद बांगा और कैलाश नारंग ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सबसे बड़ी सेवा नर सेवा नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि जहां आज के समय में इलाज महंगा होता जा रहा है व विभिन्न टैस्ट गरीब आदमी की पहुँच से दूर होते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में दशहरा कमेटी सनौली रोड रजि. एवं सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से शुरू की जा रही कैथ लैब निश्चय ही गरीब लोगों के लिए एक बहुत राहत की बात होगी। तत्पश्चात प्रधान रमेश माटा ने कहा कि दशहरा कमेटी ने हमेशा मानव कल्याण हेतु कई प्रकल्पों को प्रारंभ किया है। जिसमें 2008 में पोलियो शिविर के बाद विभिन्न स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। वर्ष 2016 से नियमित रूप से अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक चलाया जा रहा है जिसमें लगभग 550 परिवार को प्रति माह फ्री राशन वितरित किया जा रहा है एवं वस्त्र बैंक के माध्यम से उन्हें वस्त्र भी प्राप्त होते हैं। वर्ष 2023 में फीजियोथैरेपी सैंटर रोटरी पानीपत साऊथ के सहयोग से खोला गया जो बगैर लाभ हानि के आधार पर संचालित किया जा रहा है। इसी वर्ष सेवा भारती फाउण्डेशन के सहयोग से शिक्षा एवं संस्कार केन्द्र की शुरूआत की गई। वर्ष 2025 में पुस्तक बैंक की शुरूआत हुई जिसमें जरूरतमंद छात्रों को फ्री पुस्तकें, स्टेशनरी उपलब्ध होती है। इसी क्रम में 2026 में सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से कैथ लैब की शुरूआत 21 फरवरी को की जा रही है। जिसमें बहुत कम दरों में खून जांच एवं ई.सी.जी. जैसे अन्य टैस्ट किये जायेंगे। 21 फरवरी को कैथ लैब का उद्घाटन किया जायेगा जिसमें नगर के वरिष्ठ नगर सेवक भाग लेंगे। तत्पश्चात माटा ने बताया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए अपने समापन स्थल पर पहुँचेगी। मीटिंग का संचालन महासचिव चिमन सेठी ने किया। इस बार यात्रा में जनभागीदारी के साथ और भी विशाल रूप नजर आएगा। इस अवसर पर तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, किशन गोपाल सेठी, लीला कृष्ण भाटिया, कृष्ण शर्मा, ओमप्रकाश रेवड़ी, किशोर अरोड़ा, विजय चौधरी, स्वप्निल जुनेजा, चरणजीत ढींगड़ा, दीनानाथ, सूरज बरेजा, चूनी लाल चुघ, हरीश मक्कड़, चरणदास सेठी, हिमांशु अरोड़ा, तरूण धमीजा, अमित रामदेव, गुरमीत मक्कड़, धीरज बांगा, किशन लखीना, अशोक चुघ, प्रतीक जुनेजा, साहिल वशिष्ठ, जतिन ढींगड़ा, तृषत नारंग, मोनू जुनेजा, ऋषभ सेठी, सुशांत सेठी, किशोर रामदेव आदि उपस्थित थे।